फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers stopped the road work

Sonebhadra News: सड़क के कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया

Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the road work
दुद्धी विकास खंड के ग्राम पंचायत बुटबेढवा में रामलीला मैदान से सटे दोनों ओर ब्लाक प्रमुख कोटे से बन रहे पीसीसी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीण व स्थानीय व्यापारी भड़क उठे। इसके कारण काफी देर तक पीसीसी ढलाई का कार्य ठप रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीसीसी की ढलाई होने से अगल-बगल एक फीट तक गड्ढा बन जा रहा है। इस कारण बरसात के दिनों में यहां डजल जमाव की स्थिति बन सकती है। पैदल आने-जाने वालों के साथ ही वाहनों के लिए भी समस्या हो सकती है। ब्लाक प्रमुख कोटे से रामलीला ग्राउंड के पश्चिम से लेकर संतोष रावत के दुकान तक व रामलीला ग्राउंड के पूर्व मुरारी जयसवाल की दुकान से विनोद अग्रवाल के दुकान तक की पीसीसी का निर्माण दोपहर बारह बजे ठप हो गया। मुरारी जायसवाल, राकेश केसरी, अजीत गुप्ता ने कहा कि ठेकेदार की ओर से मानकों को ताख पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यातायात की सुविधा को देखते हुए पानी निकासी के प्रबंध के बाद ही निर्माण होने दिया जाएगा। उदय जयसवाल, दीपक गुप्ता, पप्पू गुप्ता, गगन गुप्ता, अमजीत केसरी ने कहां की ठेकेदार मानक से काफी कम मात्रा में मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है ठेकेदार शेषमणि चौबे ने कहा कि ग्रामीण जितने दूर तक ढलाई का निर्माण कार्य होने देंगे। वहां तक निर्माण कार्य करूंगा। शेष बचे कार्य संबंधित जेई व खंड विकास अधिकारी के निर्णय के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed