फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Video of pushing in ambulance goes viral

Sonebhadra News: एंबुलेंस में धक्का लगाते वीडियो वायरल

Sun, 08 Dec 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Video of pushing in ambulance goes viral
सोनभद्र। जिले में संचालित सरकारी एंबुलेंस कब-कहां खड़ी हो जाएंगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर जिला अस्पताल के आवासीय परिसर इलाके में एक एंबुलेंस को धक्का लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में ही एंबुलेंस संचालन को लेकर जगह उपलब्ध कराई गई है। यहां एंबुलेंस भी खड़ी होती हैं। इसके कर्मी यहां मौजूद रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व यहां खड़ी हुई एक एंबुलेंस को कहीं लेकर जाना था मगर वह चालू नहीं हो पा रही थी। इसके बाद स्टाफ और कुछ अन्य लोगों को बुलाकर धक्का लगवाकर उसे चालू करने का प्रयास किया गया। कई बार आगे से तो कई बार पीछ़े से धक्का लगाया गया। लोग कह रहे हैं कि ऐसी यदि मरीज को ले जाते समय बीच मार्ग में एंबुलेंस बंद हो जाए तो स्थिति क्या होगी, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

ये बैकअप एंबुलेंस थी। इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते चालू नहीं हो पा रही थी। उसे मिस्त्री बुलाकर तुरंत ठीक करा दिया गया। मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - आकाश कुमार, एंबुलेंस प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed