फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thugs of thousands of rupees in the name of giving bikes

बाइक देने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी

Sat, 01 Aug 2020 04:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Thugs of thousands of rupees in the name of giving bikes
सोनभद्र। पुरानी बाइक बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से हजारों रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित रुपये वापस मांग रहा है तो जान से मारने की धमकी मिल रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित रामबहाल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि नौ जुलाई को उसने बाइक क्रय करने के लिए एक वेबसाइट पर सर्च कर एक बाइक पसंद किया। बाइक मालिक के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने 30000 हजार रुपये के अलावा 10 हजार पांच सौ ट्रांसफर और 3000 ट्रांसपोर्ट चार्ज बताया। बाइक मालिक के कहने पर विभिन्न तिथियों में उसके बताए गए एकाउंट नंबर में लगभग 39 हजार रुपये भेज दिए। इस बीच उसे बाइक अब तक नहीं मिली। जब उसे ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो उसने बाइक मालिक से रुपये वापस मांगना शुरू किया। रामबहाल का आरोप है कि बाइक मालिक रुपये वापस करने की बजाय अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed