{"_id":"5f0b424d8ebc3e63841b7ced","slug":"the-island-became-the-home-of-the-poor-due-to-the-underground-culvert-of-the-railway-sonbhadra-news-vns5354393113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के अंडरग्राउंड पुलिया के कारण गरीब का घर बना टापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के अंडरग्राउंड पुलिया के कारण गरीब का घर बना टापू
विज्ञापन
अंडरग्राउंड पुलिया के समीप घर बना टापू
- फोटो : SONBHADRA
विण्ढमगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 75 पर विण्ढमगंज दुद्धी मार्ग के बीच 50 नंबर घिवही रेलवे गेट अंडर ग्राउंड पुलिया के निर्माण हो जाने से बारिश के पानी का निकासी नहीं हो रही। इससे करीब तीन फीट से ज्यादा पानी एक बीघा से अधिक जमीन पर इकट्ठा हो गया है। पानी जमा होने से नरेश यादव पुत्र दिलह यादव निवासी घिवही का कच्चा मकान चारों तरफ पानी से घिर गया है। यह मकान टापू में तब्दील हो चुका है।
नरेश यादव ने बताया कि अंडर ग्राउंड पुलिया के निर्माण नहीं होने से पहले हमारे घर के सामने एनएच 75 पर एक छोटी पुलिया बनी हुई थी, जिससे बरसात का पानी आराम से निकल जाता था, लेकिन अंडर ग्राउंड पुलिया के निर्माण से पुलिया बंद हो गई और जो निकासी के लिए नाली बनाई गई है वह काफी ऊंचा होने के कारण इधर का पानी नाली के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है।
इससे करीब फीट से ज्यादा पानी पूरे खेत में लगा हुआ है। हर वर्ष इस खेत में हम लोग धान की रोपाई करते थे। इसी भू-भाग पर बने कच्चे के दो रूम में रहा भी करते हैं, लेकिन पानी होने के कारण इस साल धान की रोपाई भी नहीं कर पा रहे हैं। कच्चे मकान के चारों तरफ पानी लग जाने से मकान गिरने का भय बना हुआ है। रेलवे अंडर ग्राउंड पुलिया के निर्माण कार्य करा रहे रेलवे विभाग के इंजीनियर सुबास चक्रवर्ती ने सेलफोन पर बताया कि मौके का मुआयना कर आवश्यक कार्य कराया जाएगा और किसी तरह पानी वहां जमा नहीं होने दिया जाएगा।