फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The depot has received all six new AC buses; the timetable will be finalized soon.

Sonebhadra News: डिपो को मिली सभी छह नई एसी बसें, जल्द तय होगी समय सारिणी

Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The depot has received all six new AC buses; the timetable will be finalized soon.
सोनभद्र। परिवहन निगम की ओर से सोनभद्र डिपो को आवंटित सभी छह नई एसी बसें मिल गई हैं। शुक्रवार तक सभी बसें डिपो प्रशासन को सौंप दी गईं, जिसके बाद इनके संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक चरण में इन बसों का उपयोग होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन तक परीक्षा के दौरान संचालित होने के बाद इन बसों को नियमित रूटों पर चलाया जाएगा। एआरएम विश्राम सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह दो नई एसी बसें मिल गई थी। बीते पांच दिनों में अन्य चार नई एसी बसें भी रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज पहुंच गई है। दो नई बसें शुक्रवार को बस स्टेशन पहुंची है। इसके साथ ही बसों का पूरा बेड़ा तैयार हो गया है। अब रोडवेज प्रशासन की तरफ से जल्द ही इन बसों के लिए समय सारिणी तय की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन एसी बसों का संचालन अयोध्या, गोरखपुर, शक्तिनगर और बीजपुर मार्ग पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी। अयोध्या और गोरखपुर के लिए रॉबर्ट्सगंज से दो-दो एसी बसें चलाई जाएगी, जबकि बीजपुर और शक्तिनगर से वाराणसी के बीच एक-एक एसी बस के संचालन की तैयारी है। एआरएम के मुताबिक पहले सोनभद्र डिपो में 78 रोडवेज बसें शामिल थी। छह नई एसी बसों के शामिल होने से अब कुल संख्या बढ़कर 84 हो गई है। इससे परिवहन सेवाओं में सुधार के साथ यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed