{"_id":"632609bada356e404d64a24c","slug":"the-assailants-escaped-with-bag-of-tempo-rider-sonbhadra-news-vns6747484114","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो सवार महिला का बैग लेकर उचक्के फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो सवार महिला का बैग लेकर उचक्के फरार
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में शुक्रवार कोबाइक सवार दो युवक टेंपो पर बैठी एक महिला का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में हजारों रुपये था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव निवासी निकिता राय ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि शुक्रवार को वह अपने परिजनों के साथ डाला से टेंपो में सवार होकर राबर्ट्सगंज आ रही थी। रास्ते में जिला अस्पताल और एआरटीओ कार्यालय के बीच बाइक सवार दो युवक चलते टेंपो से झपट्टा मारकर उसका बैग खींचकर भाग गए।
बैग में 2500 रुपये नकदी था। इस संबंध कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बाइक सवार दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।