फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager drowns while bathing in canal; third such incident within 72 hours.

Sonebhadra News: नहर में नहाने उतरे किशोर की डूबकर मौत, 72 घंटे के भीतर तीसरी घटना

Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in canal; third such incident within 72 hours.
चोपन थाना क्षेत्र के मृतक -अंकुश यादव(फाइल फोटो) स्रोत परिजन
सोनभद्र/सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पथरहा (महुआंव खुर्द) में शनिवार की सुबह घर के पास स्थित बलुई बंधी नहर में नहाने गया अंकुश यादव (16) डूब गया। जानकारी मिलने पर परिवार वाले उसे निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटा था। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोपहर बाद शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। जिले में तीन दिन के भीतर डूबने की यह तीसरी घटना है। परिवार वालों के मुताबिक अंकुश यादव (16) सुबह नौ बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर स्थित बलुई बंधी नहर में अकेले नहाने के लिए गया हुआ था। लगभग दो घंटे बाद घर के लोगों को सूचना मिली कि नहर के गहराई वाले हिस्से में जाने के कारण वह डूब गया है। जानकारी मिलते ही पिता अमरेश यादव व अन्य परिवारीजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। दोपहर 12 बजे परिवार वाले किशोर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोगों का कहना था कि कभी भी वह नहर के गहराई वाले हिस्से में नहीं नहाता था। घुटने भर से अधिक पानी में उतरने से भी परहेज करता था। बावजूद वह किन परिस्थितियों में गहराई वाले हिस्से में पहुंच गया, यह वह लोग भी नहीं समझ पा रहे। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि अचानक से नहर में पानी तेजी से बढ़ गया जिससे झटका लगने से वह गहराई वाले हिस्से में चला गया। अंकुश दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक रॉबर्टसगंज धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक अस्पताल मेमो से मिली सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। महज 72 घंटे में पानी में जिंदगी समाने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले गत बृहस्पतिवार की शाम रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका प्रेक्षागृह के पास स्थित तालाब में नहाते समय युवक की जान चली गई। शुक्रवार को अकछोर गांव स्थित तालाब में बहन के घर आए कोन क्षेत्र निवासी व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। डूबने से मौत की तीसरी घटना शनिवार को महुआंव खुर्द में हुई। इस स्थिति को देखते हुए तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं।

चोपन थाना क्षेत्र के मृतक -अंकुश यादव(फाइल फोटो) स्रोत परिजन

चोपन थाना क्षेत्र के मृतक -अंकुश यादव(फाइल फोटो) स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed