फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Technical Education Minister Ashish Patel interacted with the students

Sonebhadra News: प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विद्यार्थियाें से किया संवाद

Mon, 21 Jul 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Technical Education Minister Ashish Patel interacted with the students
प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री आशीष पटेल सोमवार को सोनभद्र पहुंचे। चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने माइनिंग विभाग में शिक्षकों की कमी, हास्टल की समस्या सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी दी। मंत्री ने 30 जुलाई के बाद मिर्जापुर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं मिर्जापुर में नवनिर्मित भवन में संचालित किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संवाद के दौरान विद्यार्थियों से अच्छे प्लेसमेंट दिलाने, बेहतर शिक्षकों की तैनाती, प्रायोगिक अभ्यास आदि के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इंजीनियरिंग काॅलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सिंगापुर यूनिवर्सिटी में भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड के छात्र-छात्राओं को नोएडा डेटा सेंटर का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वह व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकें।
इसी प्रकार से भेल कंपनी झांसी में भी ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर प्लेसमेंट दिलाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्यार्थी पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण कर कोर्स को पूरा करें, जिससे आगे उन्हें अच्छी कॅरियर संभावनाएं मिलें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अच्छे और होनहार शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य भी कर रही है।

इस मौके पर एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र, तहसीलदार सदर अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष अपना दल एस अंजनी पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरुण पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो.जीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed