फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Swearing-in ceremony of the executive committee of the Bar Association tomorrow

Sonebhadra News: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कल

Wed, 13 May 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in ceremony of the executive committee of the Bar Association tomorrow
रॉबर्ट्सगंज कचहरी ​स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 15 मई को तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश हरिशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में पांचू राम मौर्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, एमएलसी स्नातक क्षेत्र वाराणसी आशुतोष सिन्हा भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्वागत समिति की जिम्मेदारी संतोष कुमार यादव एडवोकेट को दी गई, जबकि मंच व्यवस्था और मीडिया समन्वय का दायित्व राजेश कुमार यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, पवन कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार मौर्य को सौंपा गया। बैठक में जगजीवन सिंह, रियाज खान, चंद्र प्रकाश सिंह, चतुर्भुज शर्मा, द्वारकानाथ नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed