फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Spitting case Bulldozers run at house of accused victim demanded justice from yogi government

थूक चटवाने का मामला: आरोपी दबंग लाइनमैन के घर पर चले बुलडोजर, पीड़ित युवक ने की सरकार से न्याय की मांग

Sun, 09 Jul 2023 03:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के एक गांव में बकाये में कुछ लोगों के काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने वाले अनुसूचित जाति के युवक की संविदा लाइनमैन ने पिटाई कर दी। अपने जूते पर थूक कर उसे चाटने के लिए विवश किया। पीड़ित ने आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Spitting case Bulldozers run at house of accused victim demanded justice from yogi government
पीड़ित युवक के गांव पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई और जूते पर थूक कर चटवाने के मामले को लेकर आम लोगों में गुस्सा है। संविदा लाइनमैन की बदसलूकी के शिकार अनुसूचित जाति के युवक ने रविवार को अपना दर्द साझा किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने गांव पहुंचकर युवक से मुलाकात की। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ढांढस बंधाया और सुरक्षा का भरोसा दिया। डरे-सहमे युवक ने खुद को धमकी दिए जाने की बात कही। प्रदेश सरकार से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। 

विज्ञापन


इधर, मामले में आरोपी संविदा लाइनमैन तेजबली सिंह पटेल को बर्खास्त कर दिया गया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के अनुमोदन के बाद सेवा प्रदाता फर्म ग्रिड पावर सिस्टम ने यह कार्रवाई की है। उधर, बर्खास्त लाइनमैन के तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी आरके सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित युवक से मुलाकात की और घटना की जानकारी है। उन्होंने पीड़ित युवक को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लाइनमैन ने युवक को पीटा, फिर जूते पर थूककर चटवाया, काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने पर दी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल युवक से मिलने पहुंचा

पीड़ित युवक ने कहा कि वह घटना के दिन अपने मामा के घर गया था। उनके लाइन में फॉल्ट को दूर करने लगा तो गांव के अन्य लोग भी उससे कनेक्शन जोड़ने को कहने लगे। लोगों के कनेक्शन करने से नाराज लाइन मैन तेजबली ने उसके साथ अमानवीय हरकत की।  यह भी कहा गया कि कहीं शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा। वह काफी डरा-सहमा था। इस कारण वह पहले पुलिस के पास नहीं गया। अब उसे  सरकार से न्याय की उम्मीद है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर भी बुलडोजर चलवाया जाय। इससे पहले रविवार को सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल युवक से मिलने गांव पहुंचा था।

वीडियो हुआ वायरल तो सामने आई घटना

Spitting case Bulldozers run at house of accused victim demanded justice from yogi government
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला

शाहगंज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक से अमानवीयता के मामले ने खलबली मचा दी है। युवक की जमकर पिटाई और जूते पर थूक कर चटवाने की घटना को दो दिन तक दबाने की कोशिश होती रही। पीड़ित युवक पर इतना दबाव दिया गया कि वह थाने पहुंचने के बाद भी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं था। बाद में पुलिस के काफी समझाने पर युवक ने शनिवार को तहरीर दी। अगर घटना का वीडियो सामने नहीं आता तो शायद इस घटना से लोग अनजान ही रहते। 

पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के एवज में उपभोक्ताओं से धनउगाही की जाती रही है, जबकि पीड़ित युवक ने लोगों के अनुरोध पर कुछ रुपये लेकर कनेक्शन जोड़ दिया था। इसके बाद संविदा लाइनमैन उग्र हो गया था। पोल पर चढ़कर तार जोड़ने की तस्वीर देखते ही वह भड़क गया। उसने युवक की पिटाई की। उठक-बैठक कराई और जूते पर थूक कर चटवाया। इसका वीडियो भी बनवाया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जब युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की तो पहले उसने घटना से इन्कार किया।

डीजीपी ने लिया घटना का संज्ञान

वीडियो दिखाने के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी तो दी, लेकिन कार्रवाई से मना करता रहा। पुलिस के काफी समझाने के बाद देर शाम वह तहरीर देने के लिए राजी हुआ। इसके आधार पर शनिवार को पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। डीआईजी को मौके पर जाकर जांच करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed