फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lineman beat young man then spit on his shoes and licked him in sonbhadra

इंसानियत शर्मसार: लाइनमैन ने युवक को पीटा, फिर जूते पर थूककर चटवाया, काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने पर दी सजा

Sat, 08 Jul 2023 11:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 11:18 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया या यूं कहे कि इंसान को इंसान कहने पर ही शर्म आने लगी। घटना का वीडियो सामने आया और खूब वायरल भी हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीआईजी को मौके पर जाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Lineman beat young man then spit on his shoes and licked him in sonbhadra
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले से अमानवीय व्यवहार की एक ऐसी घटना सामने आई जिससे इंसानियत शर्मसार हो गई। शाहगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बकाये में कुछ लोगों के काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने वाले अनुसूचित जाति के युवक की संविदा लाइनमैन ने पिटाई कर दी। अपने जूते पर थूक कर उसे चाटने के लिए विवश किया। छह जुलाई की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीआईजी को मौके पर जाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने थानाक्षेत्र के एक गांव में बकाये में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। कुछ लोगों ने क्षेत्र के एक युवक को पैसे देकर कनेक्शन जुड़वा लिए। इसकी जानकारी होने पर संविदा लाइनमैन ने युवक को पकड़ लिया और कनेक्शन जोड़ने पर आपत्ति जताते हुए पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्योति मौर्य और उसके पति विवाद में ससुर का बड़ा बयान, बोले- बहू ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अपने जूते पर थूककर युवक को चाटने के लिए विवश किया। उठक-बैठक भी कराई। उसके पास मौजूद रुपये भी ले लिए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर शनिवार को वायरल कर दिया। घोरावल सीओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपी तेजबली सिंह पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

तहरीर देने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था पीड़ित

शाहगंज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक से अमानवीयता के मामले ने खलबली मचा दी है। युवक की जमकर पिटाई और जूते पर थूक कर चटवाने की घटना को दो दिन तक दबाने की कोशिश होती रही। पीड़ित युवक पर इतना दबाव दिया गया कि वह थाने पहुंचने के बाद भी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं था। बाद में पुलिस के काफी समझाने पर युवक ने तहरीर दी।

पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के एवज में उपभोक्ताओं से धनउगाही की जाती रही है, जबकि पीड़ित युवक ने लोगों के अनुरोध पर कुछ रुपये लेकर कनेक्शन जोड़ दिया था। इसके बाद संविदा लाइनमैन उग्र हो गया था। पोल पर चढ़कर तार जोड़ने की तस्वीर देखते ही वह भड़क गया। उसने युवक की पिटाई की। उठक-बैठक कराई और जूते पर थूक कर चटवाया। इसका वीडियो भी बनवाया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने की धान की रोपाई तो ओमप्रकाश राजभर ने ली चुटकी, मायावती की तारीफ में पढ़े कसीदे

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जब युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की तो पहले उसने घटना से इन्कार किया। वीडियो दिखाने के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी तो दी, लेकिन कार्रवाई से मना करता रहा। पुलिस के काफी समझाने के बाद देर शाम वह तहरीर देने के लिए राजी हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed