फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra News : Jammu Kashmir LG Manoj Sinha reached Sonbhadra for raksha bandhan

Sonbhadra News : बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

Thu, 11 Aug 2022 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 12:58 AM IST
सार

Sonbhadra News : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन मधुपुर के समीप आमडीह में रहती हैं। प्रति वर्ष वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं। उप राज्यपाल बनने के बाद भी उनके आगमन का क्रम नहीं टूटा हुआ है। पिछले वर्ष भी वह राखी से ठीक पहले आमडीह आए थे। इस वर्ष भी वह राखी बंधवाने बुधवार को आमडीह पहुंचे।

विज्ञापन
Sonbhadra News : Jammu Kashmir LG Manoj Sinha reached Sonbhadra for raksha bandhan
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहन से किया वादा निभाने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार की देर शाम सोनभद्र पहुंचे। वह आमडीह स्थित अपनी बहन के घर रात्रि विश्राम करेंगे। राखी बंधवाने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर में वाराणसी रवाना होंगे। उप राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर आमडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसडीएम-सीओ के नेतृत्व में फोर्स गांव ने गांव में डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन मधुपुर के समीप आमडीह में रहती हैं। प्रति वर्ष वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं। उप राज्यपाल बनने के बाद भी उनके आगमन का क्रम नहीं टूटा हुआ है। पिछले वर्ष भी वह राखी से ठीक पहले आमडीह आए थे। इस वर्ष भी वह राखी बंधवाने बुधवार को आमडीह पहुंचे। उनके आगमन को गोपनीय रखा गया था। दोपहर बाद अचानक से पुलिस-प्रशासन की ओर से गांव में हलचल तेज हुई। मुख्य मार्ग से आमडीह में घर तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने में मजदूरों को लगाया गया। 
विज्ञापन


एसडीएम रमेश कुमार, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी सहित खूफिया इकाई के अफसरों ने शाम होते-होते गांव में डेरा डाल दिया। रात करीब आठ बजे उप राज्यपाल आमडीह पहुंचे। परिवार के सदस्यों सहित भाजपा के स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह सीधे घर में प्रवेश कर गए। प्रोटोकॉल के अनुसार बृहस्पतिवार को वह बहन से राखी बंधवाने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed