फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra became the first government engineering college

Sonebhadra News: माइनिंग की पढ़ाई कराने वाला प्रदेश का पहला राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज बना सोनभद्र

Sat, 16 Sep 2023 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra became the first government engineering college
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग में दाखिला शुरू हो गया है। एकेटीयू काउंसिलिंग में इच्छुक अभ्यर्थी यहां दाखिले का विकल्प भर सकते हैं। पढ़ाई के लिए जिला खनिज फाउंडेशन निधि से प्रयोगशाला के उपकरणों का क्रय किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने बताया कि यह प्रदेश का पहला इंजीनियरिंग काॅलेज है, जिसमें माइनिंग कोर्स संचालित किया जा रहा है। जो छात्र इस कोर्स को करने के लिए बाहर जाते थे, अब उनको यह सुविधा जनपद में ही उपलब्ध होगी। माइनिंग सर्वेयिंग, माइन जियोलॉजी, रॉक मैकेनिक्स आदि प्रयोगशालाएं स्थापित कर ली गई हैं।
विज्ञापन

माइनिंग इंजीनियरिंग डिग्री लेने के बाद छात्रों के पास देश एवं विदेश के नामी गिरामी संस्थाओं में रिसर्च के अवसर उपलब्ध होंगे। निदेशक ने माइनिंग कोर्स संचालित करने के लिए प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को इसका श्रेय दिया। माइनिंग इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एकेटीयू की ओर से की जा रही ऑनलाइन काउंसिलिंग से छात्र इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैंl माइनिंग इंजीनियरिंग का कोर्स संचालित होने पर संस्थान के कुलसचिव डॉ. आमोद तिवारी, डीन छात्र कल्याण डाॅ. देवेंद्र त्रिपाठी, डाॅ. आरके पटेल, डाॅ. हिमांशु आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed