फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six km long line of vehicles, stuck in jam for 14 hours

Sonebhadra News: वाहनों की छह किमी लंबी लाइन, जाम में 14 घंटे फंसे रहे

Wed, 13 Dec 2023 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Six km long line of vehicles, stuck in jam for 14 hours
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की रात 10 बजे एक दुर्घटना में लोहे का एंगल लदा ट्रक पलटने से मार्ग बाधित हो गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की छह किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम में 14 घंटे तक बड़े वाहन फंसे रहे। मौके पर पिपरी पुलिस पहुंच कर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी रहीं। बुधवार को दोपहर में 12 बजे आवागमन सामान्य हो सका। तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से लोहे का बड़ा एंगल लादकर कानपुर जा रहा एक ट्रक मुर्धवा से दो किलोमीटर पहले ब्रेक फेल होने से सड़क के बीचों-बीच पलट गया जिससे उसमें लगा लोहा भी बिखर गया जिससे आवागमन ठप हो गया। ट्रक पलटने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। मंगलवार की रात में करीब 10 बजे हुए इस हादसे से बुधवार की दोपहर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम का दर्द मुर्धवा मोड़ से हाथीनाला की तरफ भी बढ़ गया। जाम के कारण सैकड़ों स्कूली छात्र स्कूल भी नहीं जा सके और काम करने वाले श्रमिक भी अपने काम पर नहीं पहुंच सके। तमाम वाहन हाथीनाला दुद्धी होते हुए अपने गंतव्य की ओर निकले। ठंड का मौसम होने से सैकड़ो लोग रात भर जाम में फंसकर जंगल में ठिठुरते रहे। हादसे का शिकार हुए ट्रक के चालक देवीशंकर निवासी बभनी ने बताया कि वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ है। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

क्रेन से वाहन और लोहे के एंगल हो हटाया गया
बुधवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच कर क्रेन की सहायता से वाहन और उसपर लदे लोहे के एंगल को हटाकर यातायात संचालन के प्रयास में जुटी रही। दोपहर में 12 बजे मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पिपरी थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे सड़क से ट्रक को हटाकर जाम खुला। मार्ग पर करीब 14 घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed