फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sita donated 11 thousand rupees for Ram temple

राम मंदिर के लिए सीता ने दिए 11 हजार रुपये दान

Sun, 17 Jan 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Sita donated 11 thousand rupees for Ram temple
राबर्ट्सगंज में श्रीराम जन्म भूमि के लिए धन संग्रह करते पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मन में उम्मीद की किरण जलाएं वर्षों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की प्रतीक्षा कर रही सीता का आखिरकार सपना साकार हुआ। अपने आराध्य भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए वर्षों से एक-एक रुपये जुटाकर रख रही राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल की सीता ने 11 हजार रुपये दान की। दान किए गए रुपये एक-एक के सिक्के हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल की सीता देवी (50) वर्ष पत्नी रामनिहोर का कहना है कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर न्यायालय में जब से मामला चल रहा था, तब से वह श्रीराम के नाम पर प्रतिदिन एक-एक रुपये गुल्लक में रखते हुए श्रीराम मंदिर के निर्माण में योगदान देने के लिए धनराशि जुटाना शुरू किया। जब सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण किए जाने का फैसला हुआ तो प्रसन्नता इतनी हुई वो बयां नहीं कर सकती। इधर, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक-एक रुपये प्रतिदिन गुल्लक में रखने का सिलसिला जारी रहा। 11 हजार रुपये इकट्ठा होने पर मंदिर निर्माण के लिए रविवार को दान किया। सीता ने समाज के लोगों से भी भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील की। इस दौरान जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन सिंह, नगर व्यवस्था प्रमुख संगम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चंदन केसरी, हर्ष केसरी मौजूद रहे। जिला संघचालक ने श्रीराम मंदिर निर्माण में सीता देवी का सहयोग बेहद ही सराहनीय है।
विज्ञापन

धन संग्रह के लिए चला जनजागरण अभियान
केकराही। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर निर्माण के लिए घोरावल से शुरू हुआ जनजागरूकता रथयात्रा रविवार को केकराही पहुंचा। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश दुबे के अगुवाई क्षेत्र में जनजागरूकता रथयात्रा करमा, इमलीपुर, जुड़वारिया, सीता बहार, करकोली, पगिया, खैराही, पॉपी, बसदेवा, करकी, कसया होते हुए करकी माइनर से केकराही होते हुए निकाली गई। इसके बाद कठपुरवा से हिंदूआरी होते हुए मधुपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उदयनाथ मौर्या, गोविन्द यादव, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, अजित रावत, विपिन तिवारी,धर्मेंद्र शर्मा, मनीष मिश्रा, द्वारिका प्रसाद, रविंद्र बहादुर सिंह, प्रदीप पांडेय, राजेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर। राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले निधि संग्रह अभियान के तहत शक्तिनगर में रविवार को रामभक्तों ने रैली निकाल कर धन संग्रह किया। राम भक्त गाजे बाजे के साथ खड़िया बाजार स्थित हनुमान मंदिर से कोटा बस्ती होते हुए ज्वालामुखी मंदिर, पीडब्ल्यूडी मोंड़, एनटीपीसी कॉलोनी, बस स्टैंड बाजार, एनसीएल कॉलोनी एवं अंबेडकरनगर में जय श्रीराम के नारों के साथ नगर भ्रमण किया। लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की मांग की। शक्तिनगर प्रखंड के अभियान सहसंयोजक रंजीत राय ने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हेमंत मिश्रा एवं निधि संग्रह प्रमुख राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें। इस दौरान बजरंग अग्रवाल, दिनेश पनिका, गुप्तेश्वर सोनी, गणेश सिंह, रामक्लेश साहू, आलोक पांडे, भारत भूषण अग्रवाल, संतोष राय, पवन सोनी, जयकुमार, करण कुमार, प्रमोद तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed