फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sasuraal aae yuvak kee tren se katakar maut

ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sasuraal aae yuvak kee tren se katakar maut
सलखन। चोपन थानांतर्गत सलखन गांव में ससुराल आए युवक की मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह ससुराल अपने साले के त्रयोदशाह में शामिल होने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के सिकरी जेवल रामसनेही घाट निवासी रंजीत (40) अपनी ससुराल सलखन आया था। रंजीत के साले की सोमवार को तेरही थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की भोर में रंजीत शौच करने के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे। इसी दौरान वह हटिया पठानकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल गए और ट्रेन की पटरी पर पड़े रहे। काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रेलवे लाइन पर घायलावस्था में देख परिजन सन्न रह गए। आनन-फानन रंजीत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से माहौल गमगीन हो गया। मृतक रंजीत को दो पुत्र और तीन पुत्री है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed