फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roads inundated after 90 minutes of rain; a lifeline for the paddy crop.

Sonebhadra News: डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न, धान के लिए संजीवनी

Sun, 30 Aug 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roads inundated after 90 minutes of rain; a lifeline for the paddy crop.
रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर बारिश के दौरान गिरा बैरकेटिंग को उठाते जवान। संवाद
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत आसपास के इलाकों में करीब चार दिन बाद रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से नगरीय क्षेत्र की कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के बाद मौसम सुहाना रहा, हालांकि तापमान में खास गिरावट नहीं आई। जिले में बीते तीन दिनों से तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने के साथ मौसम तल्ख हो गया था। हालांकि दो दिन से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। शनिवार को काले बादल छाए रहने के बावजूद सिर्फ बूंदाबांदी हुई थी। रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद बादल छाने लगे और दोपहर दो बजे तेज बारिश शुरू हो गई। रॉबर्ट्सगंज नगर और आसपास के इलाकों में करीब डेढ़ घंटे रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश से धर्मशाला चौक, धर्मशाला चौक से मेन चौक जाने वाली सड़क, उत्तर मोहाल स्थित शनि मंदिर, बाईपास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश में यही स्थिति बनती है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश को किसानों ने धान की फसल के लिए लाभकारी बताया। रविवार को हुई बारिश का तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर बारिश के दौरान गिरा बैरकेटिंग को उठाते जवान। संवाद

रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर बारिश के दौरान गिरा बैरकेटिंग को उठाते जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed