{"_id":"678913757de412699a0a2993","slug":"road-accident-in-sonbhadra-young-man-stuck-wheel-trailer-dragged-topped-breathing-stopped-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर के पहिए में फंसा युवक : कई मीटर तक घिसटता रहा..., हो-हल्ला सुन रोका गया वाहन; चिथड़े देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर के पहिए में फंसा युवक : कई मीटर तक घिसटता रहा..., हो-हल्ला सुन रोका गया वाहन; चिथड़े देख उड़े होश
Thu, 16 Jan 2025 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:41 PM IST
सार
Sonbhadra News : म्योरपुर में हादसे की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के म्योरपुर कस्बे में सीएचसी के सामने गुरुवार को अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन
करहिया गांव निवासी सुनील (40) स्कूटी से म्योरपुर बाजार की तरफ आ रहा था। सीएचसी के सामने विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। ट्रेलर के टायर में फंसकर स्कूटी सवार सुनील कुछ दूर तक घिसटता रहा। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ट्रेलर को रोकवाया।
विज्ञापन
स्कूटी सवार को बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर उसके परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
पिता राजेंद्र ने बताया कि सुनील की ससुराल दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में है। बहू अनुदेशक है। बेटा भी उसके साथ ससुराल में ही अपना घर बनाकर रहता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।