{"_id":"83f47293329c9d36098277a415330c43","slug":"poor-road-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित जिला पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क के घटिया निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण घटिया किस्म का कराया जा रहा है और पारदर्शिता की अनदेखी की जा रही। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को महासचिव विवेक सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत कार्यालय के पास पहुंचे और वहां घटिया निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कार्य प्रभारी अभियंता और ठेकेदार मिलकर निर्माण कार्य काफी धीमी गति से और घटिया किस्म का करा रहे हैं। विवेक का आरोप है कि इस सड़क से होकर कई विद्यालयों के सैकड़ों बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण जल्द पूर्ण करा दिया जाना चाहिए था लेकिन यहां सोलंग सड़क पर बिछाकर छोड़ दिया गया है। इस नाते बच्चों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि निर्माण कार्य पारदर्शितापूर्ण ढंग से नहीं कराया गया तो सड़क निर्माण रोकवा दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद छात्र नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। प्रदर्शन करने वालों में सूरज वर्मा, राधेश्याम, राजीव बरनवाल, अमित पांडेय, संदीप कुमार, रमेश यादव, कृष्णकांत, सूर्यप्रकाश सिंह, अजय शंकर शामिल रहे।