{"_id":"6584704362c48c43360df9d6","slug":"police-caught-seven-with-11-stolen-bikes-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7277-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चोरी की 11 बाइकों के साथ को पुलिस ने सात को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चोरी की 11 बाइकों के साथ को पुलिस ने सात को दबोचा
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन और करमा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की 11 बाइक को बरामद किया है। इस दौरान चोरी के सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पूर्व में कई थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी का मामला सामने आया था। इसमें केस दर्ज कर घटना के अनावरण के निर्देश दिए गए थे। एसओजी व थाना चोपन पुलिस की संयुक्त टीम ने मुुखबिर की सूचना पर केंद्रीय विद्यालय चोपन के पास से तीन चोर दीपक यादव निवासी चोपन ग्रामीण, अजीत पाल निवासी इनटेक बस्ती और अमित साहनी को गिरफ्तार किया।
चोरी की दो बाइक बरामद हुई। निशानदेही पर अमित साहनी के घर के पीछे बने झोपड़ी से दो बाइक, आंगनबाड़ी केंद्र चकदहिया से चार बाइक बरामद हुई। वहीं करमा पुलिस ने मगरदहा निवासी मोहित यादव, शिवनंदन यादव और अंकित यादव को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन बाइक बरामद हुई। चोरी की बाइकों के बिचौलिया भैसवार गांव निवासी सुनील पाल को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दीपक यादव और अजीत पाल ने बताया कि वे दोनों और गोलू साहनी मिलकर मधुपुर, रॉबर्ट्सगंज, काली मंदिर चोपन, पन्नूगंज बाजार, हाथीनाला, सक्तेशगढ़, ओबरा क्षेत्र से बाइक चोरी करते हैं। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर या उसी नंबर प्लेट के किसी अंक को बदलकर कम कीमत में बेच देते हैं। पुलिस मामले में वांछित अभियुक्त गोलू साहनी निवासी चोपन की तलाश कर रही है।