फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pneumonia vaccine

अब बच्चों को नि:शुल्क लगाई जाएगी निमोनिया टीका

Mon, 10 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pneumonia vaccine
सोनभद्र। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में नौ माह तक के बच्चों में निमोनिया का (पीसीवी) टीका नि:शुल्क लगाई जाएगी। बच्चों को यह टीका तीन बार लगाई जाएगी। पहला टीका बच्चे के डेढ़ माह का होने पर दूसरा टीका साढ़े तीन महीने पर और जब बच्चा नौ महीने का होगा तो उसे निमोनिया का बुस्टर टीका लगाया जाएगा। पीसीवी टीकाकरण अभियान 13 अगस्त से जनपद में शुरू हो रहा है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम नि:शुल्क टीका लगाएंगी। इसके अलावा ग्राम स्तर पर बुधवार एवं शनिवार को होने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों में पात्र बच्चों को पीसीवी टीका नि:शुल्क लगाया जायेगा। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने सोमवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 56 जिलों में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत न्यूमोकॉकल कन्जुगेट वैक्सीन (पीसीवी) का विस्तार चौथे चरण के अन्तर्गत सोनभद्र में किया जा रहा है।
विज्ञापन

2017 में प्रथम चरण में यह वैक्सीन छ: जिलों में शुरू की गई थी तथा 2018-19 में इसका विस्तार 19 जनपदों में किया गया। टीकाकरण शासन की प्राथमिकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.रामकुंवर ने कहा कि वीसीवी बच्चों को न्यूमोकॉकल वैक्टीरिया से होने वाले निमोनिया एवं दीमागी बुखार तथा कान के संक्रमण से बचाता है। पीसीवी जिले में इस बीमारी से होने वाले मृत्यु दर को कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed