फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People in panic due to leopard activity

Sonebhadra News: यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर तेंदुए की सक्रियता से दहशत में लोग

Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
People in panic due to leopard activity
यूपी-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में फिर तेंदुए की सक्रियता ने लोगों को भयभीत कर दिया है। बीजपुर के नेमना गांव के नवाटोला से सटे छत्तीसगढ़ सीमा के झापर जंगल में तेंदुए के हमले से एक गाय व बछड़े की मौत हो गई। एक ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

तेंदुए की हलचल के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों को जंगल की तरफ अकेले न जाने की हिदायत दी जा रही है। गत बुधवार को नेमना गांव के नवाटोला निवासी रामचंद्र जायसवाल की गाय झापर के जंगल में चरने गई थी।
विज्ञापन

शाम को वापस घर लौटते समय एक गर्भवती गाय व एक बछड़ा झुंड से पिछड़ गया। पशुपालक ने खोजने की कोशिश की लेकिन रात होने की वजह से पता नहीं चला। शुक्रवार को वह दोबारा गाय व बछड़े को जंगल में खोजने गया तो दोनों जंगल में मृत मिले। दोनों को किसी जानवर द्वारा बुरी तरह से नोच दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले झापर छत्तीसगढ़ निवासी प्रबोधन आयम पशुओं को चराने गए थे। उसी दौरान उन पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए। वन क्षेत्राधिकारी रघुनाथ नगर छत्तीसगढ़ रामशरण राम ने बताया कि घटना वन क्षेत्र छत्तीसगढ़ के झापर में हुई है। पीड़ितों से मिलकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण तेंदुआ बता रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने देखा नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी जरहा राजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना छत्तीसगढ़ के जंगलों में हुई है।
हमारी टीम लगातार सीमा से सटे जंगलों पर निगरानी कर रही है। रात में वन कर्मियों क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को भी सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed