फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PCS exam: Only 24 candidates will be in one room

पीसीएस परीक्षा : एक कमरे में होंगे सिर्फ 24 अभ्यर्थी

Wed, 04 Dec 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
PCS exam: Only 24 candidates will be in one room
यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर उन्हें शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशाें से अवगत कराया गया। सभी केंद्रों पर कमियों को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में दस केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दायित्व समझाया। कहा कि सभी केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा में सभी की महत्वपूर्ण जवाबदेही होगी। आंतरिक, बाह्य कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय व अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। उनका फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में 24 या बड़े कमरों में 48 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी प्रथम पाली में सुबह 08 बजे से 08.45 बजे तक और द्वितीय पाली 01 बजे से 01.45 बजे तक ही तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। उसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं हाेगी। परीक्षार्थियों के बैग एवं मोबाइल के रख-रखाव की व्यवस्था टेंट के पास बाहर कराई जाएगी।
सामूहिक बैठक व्यवस्था का डिस्प्ले गेट पर और परीक्षार्थियों के सीटिंग प्लान का डिस्प्ले कक्षा कक्ष के बाहर किया जाएगा। परीक्षा के दिन पूर्व सीट प्लान व्यवस्थित कर लेने और उसी दिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में परीक्षा का ब्रीफिंग सेशन कराने का निर्देश दिया।
डीआईओएस जयराम सिंह को निर्देशित किया कि परीक्षा के 03 दिवस पूर्व सभी केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक का विशेष प्रशिक्षण करा लिया जाय। आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, सभी कमरों में लाइट, पंखे, पेयजल, शौचालय व मूत्रालय की स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित करें।

एक दिन पूर्व जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। परीक्षा के दिवस सभी फाइल फोल्डर तथा प्रपत्र पूर्ण रूप से आयोग के निर्देशानुसार तैयार करें। कक्षा-कक्ष में पेपर ओपनिंग सर्टिफिकेट पर 02 परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर अवश्य करा लें। किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed