फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Open pole under DM's inspection, patients are getting raw bread and flour is also bad

डीएम के निरीक्षण में खुली पोल, मरीजों को मिल रही रोटी कच्ची और आटा भी खराब

Thu, 28 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Open pole under DM's inspection, patients are getting raw bread and flour is also bad
जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
डीएम चंद्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी से लेकर वार्डों के भ्रमण में उन्हें तमाम खामियां मिलीं। किचन में मरीजों के लिए घटिया आटे से कच्ची रोटी बनती देख डीएम भड़क उठे। ओपीडी कक्ष में डॉक्टर नदारद मिले। सीटी स्कैन के लिए मरीजों को बेवजह परेशान करने की बात सामने आई। उन्होंने संबंधितों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ओपीडी के निरीक्षण में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार ने बताया कि चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे हैं। डीएम ने हिदायत दी कि ओपीडी के वक्त बेहद जरूरी न हो तो ऑपरेशन का कार्य न किया जाए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए। कहा कि अगर मरीजों को बाहर से दवा लिखने और डॉक्टर को समय से ओपीडी कक्ष में न बैठने की शिकायत होती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किचन के निरीक्षण में मरीजों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता खराब मिली। आटा घटिया क्वालिटी का था। उससे बन रही रोटी को भी ठीक ढंग से पकाया नहीं जा रहा था। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

सीटी स्कैन प्रभारी और स्टाफ नर्स को नोटिस
सीटी स्कैन कक्ष के निरीक्षण में एक मरीज को बेवजह दो अगस्त की तारीख देने पर डीएम ने सीटी स्कैन प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एनआरसी कक्ष में भर्ती बच्चों व उनकी मां को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की भी गुणवत्तापूर्ण सुधारने के निर्देश दिए। एनआरसी कक्ष में भर्ती बच्चों की देख-भाल बेहतर ढंग से न होने पर स्टाफ नर्स प्रियंका पांडेय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमएस को हिदायत दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, गुणवत्ता पूर्ण भोजन और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर की जाय। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। दोबारा निरीक्षण में कमी पाई जाती है तो कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह।

जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed