{"_id":"65846fb25b99c9ef9f03c5df","slug":"only-11-percent-consumers-took-benefit-in-two-phases-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-7258-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो चरण में सिर्फ 11 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो चरण में सिर्फ 11 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
विज्ञापन
सोनभद्र। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं का रुझान नहीं दिख रहा। दो चरण बीतने के बाद भी महज 30 हजार उपभोक्ता ही इससे जुड़ पाए हैं। यह कुल बकाएदारों का सिर्फ साढ़े 11 प्रतिशत है। अब सिर्फ 10 दिन शेष बचा है। अब पंजीकरण में चूके तो वह ओटीएस का लाभ नहीं ले सकेंगे।
जिले में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) आठ नवंबर से लागू है। पहले चरण में यानी 30 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में अधिक छूट दिया जा रहा था। दूसरे चरण में एक से 15 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज पर 10 प्रतिशत कम छूट दिया गया। 16 दिसंबर से ओटीएस योजना का तीसरा चरण चल रहा है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। विद्युत वितरण खंड के राबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन में कुल 2 लाख 70 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता बकाएदार हैं। ये उपभोक्ता पंजीकरण कराते हुए ओटीएस का लाभ ले सकते हैं। बीते दो चरण में राबर्ट्सगंज डिवीजन के 16823 उपभोक्ता और पिपरी डिवीजन में 13852 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया है। दोनों चरण में कुल 30475 उपभोक्तओं ने ही ओटीएस का लाभ लिया है। इन उपभोक्ताओं से विभाग को 17 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। अब उपभोक्ताओं के पास ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 11 दिन का समय बचा है। पंजीकरण कराते हुए योजना का लाभ ले सकते हैं।
कभी बिजली गुल तो कभी सर्वर ध्वस्त
राबर्ट्संज नगर स्थित बिजली कार्यालय के काउंटर पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है, मगर कभी बिजली गुल होने की वजह से तो कभी सर्वर की खराबी से उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को इस तरह की समस्या उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी। बीते मंगलवार को भी दोपहर में बिजली गुल होने से ओटीएस से संबंधित कामकाज बंद हो गया था। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो चार दिन पहले तक ओटीएस का लाभ लेने में सर्वर सबसे ज्यादा बाधक बना हुआ था। सर्वर तो सही हो गया, मगर कार्यालय में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जिससे की ओटीएस का काम प्रभावित न हों। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
ओटीएस का लाभ अधिक से अधिक शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ता लें, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही एनाउंस भी कराया जा रहा है। सर्वर की गड़बड़ी से काम प्रभावित हुआ था। कार्यालय में बिजली की समस्या बनी हुई है। वैकल्पिक इंतजाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। - ई. अखिलेश कुमार चौधरी, एक्सईएन-विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज।