फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man gave his life by hanging, forest workers accused of beating and harassing

फंदे से लटककर वृद्ध ने दी जान, वन कर्मियों पर पिटाई और उत्पीड़न करने का आरोप

Wed, 26 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Old man gave his life by hanging, forest workers accused of beating and harassing
रायपुर थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर मौत पर जिला संयुक्त चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाऊस पर परिजन - फोटो : SONBHADRA
रायपुर थाना क्षेत्र के चकया गांव में मंगलवार की शाम एक वृद्ध का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने वन कर्मचारियों पर पिटाई और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चकया गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई बिग्गन (60) अपने खेत पर पुरानी लकड़ी को चीर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। लकड़ी के बारे में पूछताछ करते हुए बिग्गन को अपने साथ रेंज कार्यालय चौखड़ा ले गए। सूचना पाकर पुत्र छांगुर गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचा तो बिग्गन बेेहोशी की हालत में रेंज कार्यालय परिसर में पड़ा था। उसकी पिटाई की गई थी।
विज्ञापन

पूछने पर वन कर्मचारियों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और घर भेज दिया। इसके बाद से बिग्गन गुमसुम थे। कुछ देर बाद वह खेत पर चले गए। काफी देर तक न लौटने पर जब खोजबीन करते हुए परिवार के लोग पहुंचे तो आम के पेड़ पर लुंगी के सहारे बिग्गन का शव लटकता मिला। परिजनों ने वन कर्मचारियों की पिटाई और उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का कदम उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, घटना के बाबत वन दरोगा विनोद यादव ने बताया कि मारपीट का आरोप निराधार है। वृद्ध पहले से ही बीमार था। सदर सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया पीड़ित के परिजनों के प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed