फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New committee constituted to investigate death of defaulter in lockup

Sonebhadra News: हवालात में बकाएदार की मौत मामले की जांच को नई कमेटी गठित

Wed, 25 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
New committee constituted to investigate death of defaulter in lockup
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील के हवालात में बकाएदार की मौत के मामले की जांच के लिए नई उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

समिति को 15 दिनों में जांच आख्या शासन को प्रेषित करनी है। जांच टीम में डीएम और एसपी भी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। डीएम ने इस संबंध में किसी भी तरह का साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए 30 जनवरी तक का समय दिया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार यूबीआई से लिए गए 10.21 लाख रुपये बकाया की रिकवरी के लिए जारी आरसी के सापेक्ष संग्रह अमीन, तहसीलदार ने इलेक्ट्रानिक्स दुकान के संचालक सुधार प्रसाद दुबे को राजस्व बंदी गृह में रखा था। हवालात में रखे जाने के दौरान ही 19 मई को तबीयत बिगड़ने से सुधाकर दुबे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पुत्र नीरज ने जिम्मेदारों की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम ने इसकी मजिस्ट्रेटी जांच कराई। जांच से संतुष्ट न होने पर पीड़ित ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के आदेेश पर शासन ने जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित की है।

विंध्याचल मंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में गठित टीम में डीएम और एसपी सदस्य नामित हैं। जांच के बाद 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। डीएम चंद्रविजय सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच में सहयोग के लिए एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे, एएसपी कालू सिंह को भी नामित किया गया है। कोई भी व्यक्ति घटना के संबंध में कोई भी साक्ष्य किसी भी कार्यदिवस में न्यायालय जिलाधिकारी सोनभद्र में 30 जनवरी की शाम चार बजे तक उपलब्ध सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed