फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Miscreants looted money on the strength of arms in the bank, firing

बैंक में असलहे के बल पर बदमाशों ने रुपये लूटे, की फायरिंग

Wed, 20 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted money on the strength of arms in the bank, firing
औड़ी-शक्तिनगर मार्ग पर एचडीएफसी बैंक के समीप संचालित एक माइक्रो फाइनेंस बैंक में बुधवार को फायरिंग से सनसनी फैल गई। असलहे के बल पर बदमाश 4800 रुपये लूटकर फरार हो गए। संयोग रहा कि गोली चलने से कोई जन हानि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अनपरा के औड़ी मोड़ के पास प्राइवेट समूह फाइनेंस बैंक संचालित है। बुधवार की शाम करीब चार बजे तीन बदमाश वहां धमक पड़े। असलहा दिखाकर कर्मचारियों से रुपये मांगने लगे। कर्मचारियों ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने एक कर्मचारी को निशाने पर लेकर हवाई फायर कर दिया। इसके बाद सहमे कर्मचारियों ने उन्हें बैंक में मौजूद रुपये सौंप दिए। गनीमत थी कि उस वक्त बैंक में महज 4800 रुपये ही थे। रुपये लूट कर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना प्रबंधक ने स्थानीय थाने पर दी। पुलिस बदमाशों की खोज में जुट गई। सूचना प्राप्त होते ही सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल भी घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने कर्मचारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed