{"_id":"62e969aeefc65d795662d974","slug":"medical-college-will-be-operated-under-the-chairmanship-of-medical-education-minister-sonbhadra-news-vns6673031114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में संचालित होगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में संचालित होगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवनों के निर्माण के साथ-साथ संचालन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। शासन स्तर से कॉलेज संचालन के लिए दस सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री भी शामिल हैं। मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी कॉलेज का संचालन कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी।
जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण 249.98 करोड़ से कराया जा रहा है। योगी सरकार जिले के अलावा पड़ोसी झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के रहवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही है। देश के 101 आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिलने के बाद से ही युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुलिस लाइन चुर्क के समीप रौप में पठन-पाठन आदि के लिए मेडिकल कॉलेज का भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसका संचालन जल्द से जल्द हो इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर पहल तेज कर दी गई है। कॉलेज को संचालित करने के लिए दस सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कमेटी में चिकित्सा शिक्षा के मंत्री, अपर मुख्य सचिव/प्रिंसिपल सेक्रेटरी/सचिव चिकित्सा शिक्षा, अपर मुख्य सचिव/प्रिंसिपल/सेक्रेटरी सचिव फाइनेंस, डायरेक्टर जनरल चिकित्सा शिक्षा, डिविजनल कमिश्नर सोनभद्र, डिप्टी डायरेक्टर एडमिशन/डिप्टी डायरेक्टर चिकित्सा शिक्षा, सीएमओ सोनभद्र, जिला अस्पताल के सीएमएस, नामित सदस्य राजकीय मेडिकल कॉलेज/इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी और मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल शामिल हैं। शासन की तरफ से कमेटी के सदस्यों के नामों पर मुहर लगाकर भेज दिया गया है।
28.50 एकड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज
योगी की पिछली सरकार ने जिला प्रशासन को तत्काल कॉलेज के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने कॉलेज के निर्माण के लिए करीब 332 करोड़ रुपये का खर्च का प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन शासन स्तर से कॉलेज के लिए 249 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपये की मंजूरी दी। जिला चिकित्सालय लोढ़ी से लगभग चार किमी दूर राबर्ट्सगंज तहसील के रौप गांव में मेडिकल कॉलेज कुल 28.50 एकड़ भूमि में बन रहा है।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए दस सदस्यीय टीम गठित की गई है। कॉलेज के भवनों आदि का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। - डॉ. के कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल