फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Major accident in Sonbhadra Many people injured after bus full of pilgrims overturns

UP के सोनभद्र में बड़ा हादसा: तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख-पुकार; 25 लोग घायल

Thu, 15 Feb 2024 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Feb 2024 10:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटने से 25 लोग घायल हुए हैं। चार लोगों की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया है। बस्ती सहित तीन जिले से बस में सवार यात्री रामेश्वरम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन
Major accident in Sonbhadra Many people injured after bus full of pilgrims overturns
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर एक बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए। बस में सवार कुल 65 लोग रामेश्वरम तीर्थ जा रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीर्थ पंडा समेत चार को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार बस्ती सहित तीन जिलों से एक स्लीपर बस पर सवार होकर तीर्थ यात्री रामेश्वरम दर्शन के लिए जा रहे थे। बुधवार की रात सवा दो बजे करीब बस मारकुंडी घाटी की दूसरे मोड़ पर पहुंची थी, कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख- पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी और गुरमा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए 25 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


ये लोग हुए हैं जख्मी
घायलों में चतुर्भुज (40)  वर्षीय निर्मला (55), श्रीकांति (60), भीम उपाध्याय (32) पुजारी शर्मा (62), सुभाष राय (61), सावित्री बोईन(60), रामसकल (65), शंभू (65), दयाराम (55), कृष्णा (64), सूर्यनारायण(65), प्रमिला (51), शीला (50),  विजय (63),  रामचंद्र (65), रविंद्र नाथ (65), कमलावती (64),  विवेक (19), कपिल मुनि (65), जनक (60), गिरिजेश (55), मांडवी (56) , नेबुलाल (55) और सरोज (48) शामिल हैं। जिनका जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ पंडा चतुर्भुज, निर्मला, दिनेश, भीम उपाध्याय समेत चार लोगों को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ नगर राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed