{"_id":"01029131a1e993d20524f4cdf61303aa","slug":"madhu-and-fame-became-queen-teej-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधु और कीर्ति बनीं तीज रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु और कीर्ति बनीं तीज रानी
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित अधिकारी मनोरंजन केंद्र में शनिवार की शाम ज्योतिंपुज महिला मंडल ने हरियाली तीज उत्सव के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया।
रंगारंग एवं मनोहारी कार्यक्रमों की धूम रही। मधु गंगवार और कीर्ति गुप्ता को संयुक्त रूप से तीज की रानी चुना गया।
बतौर मुख्य अतिथि महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला तिवारी, उपाध्यक्ष रंजना सिंह, अर्चना वाही, सुधा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव ने आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने नृत्य एवं संगीत के जरिए मौजूद हर किसी का मन मोह लिया।
इसके बाद द्वार, सज्जा, नेत्र सज्जा, पल्लू सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे अंत में तीज की रानी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें मधु गंगवार और कीर्ति गुप्ता को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर तीज क्वीन का ताज पहनाया गया।
विज्ञापन
आयोजन में सीमा श्रीवास्तव, आभा कटियार, रेनू पांडेय, रेखा सिंह, आशा जायसवाल, रीना चतुर्वेदी, विधि भटनागर, सुनीता मिश्रा, मनीषा द्विवेदी का महत्वूपर्ण योगदान रहा।