फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lekhpals demand resolution of issues and opening of the transfer portal.

Sonebhadra News: लेखपालों ने की समस्याओं के समाधान और स्थानांतरण पोर्टल खोलने की मांग

Sat, 19 Sep 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals demand resolution of issues and opening of the transfer portal.
ज्ञापन देते लेखपाल संघ के पदा​धिकारी। संवाद
राबर्ट्सगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सोनभद्र शाखा ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने लेखपालों की वर्षों से लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। इसमें संसाधनों की कमी और बढ़ते कार्यभार जैसे मुद्दे शामिल हैं। संघ ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की रीढ़ हैं। उन्हें लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी और वेतन विसंगति का सामना करना पड़ रहा है। लेखपाल जन कल्याणकारी योजनाओं, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी संभालते हैं। अंतर मंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की गई। वर्ष 2019 में करीब 650 लेखपालों का गृह मंडल में स्थानांतरण हुआ था। इसके बाद 16 मई 2025 को 2669 लेखपालों ने आवेदन किया। हालांकि, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। करीब 2700 लेखपाल अपने गृह जनपद या मंडल से 400 से 800 किलोमीटर दूर कार्यरत हैं। ज्ञापन में चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा, चयन वर्ष 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम भी मांगा गया। उनके प्रमाण पत्र भी जल्द जारी करने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष संजय सिंह सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed