फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leaders in the District Hospital

जिला अस्पताल में नेताओं ने किया हंगामा

Sun, 28 Oct 2018 12:15 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 28 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Leaders in the District Hospital
Vaishno devi hospital - फोटो : फाइल
सोनभद्र। जिला अस्पताल में मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया न कराने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की रात कुछ नेताओं ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि रोगियों का उपचार करने में हीलाहवाली की जा रही है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।  
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे इमरजेंसी कक्ष में डॉ. एके गरौटिया अन्य कर्मियों के साथ मरीजों का उपचार कर रहे थे। उसी वक्त कुछ लोग रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद लोग स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक करने लगे। मामला देख एक स्वास्थ्यकर्मी ने सूचना सौ नंबर पर घटना की सूचना दे दी। सौ नंबर के जवानों ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराना चाहा, लेकिन वे नहीं मानें। कुछ ही देर बाद फोर्स के साथ कोतवाल सीपी पांडेय पहुंच गए। नेताओं ने कोतवाल को अवगत कराते हुए कहा कि शासन के मंशानुसार मरीजों को सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है। इसलिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि नेता बेवजह हंगामा कर कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे है, इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज हो। कोतवाल ने दोनों पक्ष से तहरीर की मांग की। कहा कि तहरीर की जांच जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। हालांकि दूसरे दिन शनिवार को भी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोतवाल को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed