फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kasturba Gandhi began investigating schools

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की शुरू हुई जांच 

Thu, 19 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 19 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
 जिले में संचालित कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की जांच शुरू हो गई है। एनजीओ से संचालित इन स्कूलों में सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे बालिकाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही। इसकी शिकायत पर डीएम ने तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को जांच सौंपी है। गुरुवार को एसडीएम सदर कैलाश सिंह ने नंदना, जुगैल और रगरम में निरीक्षण किया जहां खामियां मिलीं।
विज्ञापन



जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन स्वयं सेवी संस्थाएं कर रही हैं। अक्सर इन विद्यालयों में शिक्षा, भोजन, सफाई से लेकर अन्य समस्याएं रहती हैं। इसकी शिकायत भी समय-समय पर डीएम और बीएसए तक पहुंचती हैं। डीएम ने इसके लिए तीनों तहसीलों के उप िलाधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को एसडीएम सदर कैलाश सिंह ने पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदना का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पाया कि शौचालय खराब पड़े हैं। कई दिनों से सफाई ही नहीं हुई है। छात्राओं को भोजन दिया जा रहा है, जिसमें गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि यहां साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसी तरह उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय रगरम और जुगैल का भी निरीक्षण किया। कहा कि इन दोनों जगहों पर गंदगी पाई गई है। विद्यालय के जिम्मेदारों को इस पर पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed