फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   jail system for corona

हाथों को धुलने के बाद ही जेलकर्मी जाएंगे अंदर

Sat, 21 Mar 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
jail system for corona
सलखन। देश-विदेश में फैले कोरोना वायरस महामारी को लेकर जिला कारागार गुर्मा के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कारागार के मुख्य गेट पर हाथों को धुलने की व्यवस्था करा दी है। कोई स्टाफ जेल के अंदर साबुन से हाथ धोकर ही प्रवेश करेगा। इसमें गेट कीपर लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह एक डिप्टी जेलर बगैर हाथों को धुले अंदर प्रवेश कर गए। इस पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं बाजार से मास्क गायब होने पर सरकारी गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ अन्य लोगों को नि:शुल्क करीब एक हजार मास्क का वितरण कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जनपद न्यायाधीश कार्यालय 300 मास्क, आरटीओ कोषागार कार्यलय में 50 मास्क, परिवहन कार्यालय 25 मास्क , जिला चिकित्सालय कार्यालय 1,000 मास्क, पीएसी कार्यालय गुरमा में 100 मास्क, जिला कारागार समस्त बंदी स्टाफ 1,000 मास्क एवं दफ्तरों में 500 लोगों को अभी तक मास्क वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि बंदियों द्वारा मास्क तैयार किया जा रहा है। समाजसेवी डीडी गुप्ता द्वारा सामानों को उपलब्ध कराने के बाद मास्क तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed