फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation of 78 schools together, 14 absent including three teachers

एक साथ 78 स्कूलों की जांच, तीन शिक्षकों समेत 14 गैरहाजिर

Thu, 28 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 78 schools together, 14 absent including three teachers
बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की टीम ने बृहस्पतिवार को घोरावल ब्लॉक के 78 विद्यालयों की जांच की। इस दौरान बिना सूचना के तीन शिक्षक, आठ शिक्षामित्र और तीन अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए के निर्देश पर सभी को नोटिस जारी करते हुए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय पर रोक लगा दी गई है। शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व बीएसए को शिकायत मिली थी कि घोरावल विकास खंड क्षेत्र के कई स्कूलों से अक्सर कुछ शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक नदारद रहते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को बीएसए ने स्वयं और सभी बीईओ, जिला समन्वयक की टीम बनाकर न्याय पंचायत आवंटित करते हुए 78 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान शिकायत काफी हद तक सही निकली। बीएसए ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय ओबराडीह के सहायक अध्यापक मनोज कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय ओदार के प्रेम प्रकाश, कंपोजिट विद्यालय हिनौती के श्याम बिहारी लाल समेत आठ शिक्षामित्र और तीन अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिवस का वेतन अवरुद्ध करते हुए सभी से इस आशय का स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्यों न आपका अनुपस्थित दिवस का वेतन काटते हुए आपकी सेवा पंजिका में सेवा व्यवधान अंकित कर दिया जाए। साथ ही अनुपस्थित शिक्षामित्र व अनुदेशकों का निरीक्षण तिथि का मानदेय अवरुद्ध करते उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed