फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inter-state doda smuggling gang busted, four arrested

Sonebhadra News: अंतरराज्यीय डोडा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Inter-state doda smuggling gang busted, four arrested
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में गिरफ्तार किए गए डोडा तस्कर। - फोटो : पुलिस
सोनभद्र। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय डोडा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार की रात पुलिस लाइन तिराहा के पास घेरेबंदी कर स्कार्पियो से 18 बोरियों में भरा 193.63 किलो डोडा बरामद किया।
विज्ञापन

चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद डोडा की अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। इसे झारखंड से पंजाब ले जाया जा रहा था।
मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाल गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर पुलिस लाइन मोड़ के पास घेरेबंदी की।
विज्ञापन

चोपन की ओर से आ रही पंजाब नंबर की संदिग्ध स्कार्पियो को रोका। तलाशी ली गई तो उसमें 18 बोरियों में कुल 193.633 किग्रा डोडा बरामद किया गया।
पुलिस ने स्कार्पियो सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान पंजाब के कपूरथला निवासी टिक्का सिंह, मोगा निवासी सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, फिराेजपुर निवासी भगवान सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में चारों ने बताया कि वह झारखंड से लेकर डोडा पंजाब ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इसे अलग-अलग क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed