फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hyena found in injured condition near railway track

रेलवे पटरी के पास घायल अवस्था में मिला लकड़बग्घा

Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hyena found in injured condition near railway track
रेलवे पटरी के पास घायल मिला लकड़बग्घा
विज्ञापन

विंढमगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवाल में रेलवे लाइन की पटरी के पास घायल अवस्था में वन्यजीव लकड़बग्घा पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम उसे पकड़ कर वन रेंज कार्यालय पर ले आई। उसका प्राथमिक उपचार पशु चिकित्सा अधिकारी तरुण कुमार रवि ने किया। डॉक्टर तरुण कुमार रवि ने बताया कि इसे चोट लगी है जिसके कारण पीछे के पैर की हड्डी फैक्चर हो गई है। रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि केवाल ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन की पटरी के पास लकड़बग्घे को ग्रामीणों की सूचना पर वन परिसर में लाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि रात्रि में किसी पहर रेलगाड़ी से धक्का लगने से घटना हुई होगी। कुछ ठीक हो जाने के बाद रेंजाता के जंगलों में वन टीम के द्वारा ले जाकर उसे छोड़वा दिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी रेंजर आरके मौर्या, लाल चंद कुशवाहा, सूबेदार प्रसाद भार्गव, सुखाडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed