फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High voltage drama in sonbhadra girl climbed power grid tower uproar continued for hours

हाई वोल्टेज ड्रामा: पॉवर ग्रिड के टॉवर पर चढ़ी किशोरी, मचा हंगामा; परिजनों के डांटने पर उठाया खौफनाक कदम

Mon, 29 Jul 2024 01:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

Sonbhadra News: किशोरी के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस या कोई भी टॉवर पर चढ़ने का प्रयास करता तो किशोरी और ऊपर चली जा रही थी। इससे पुलिस और ग्रामीणों अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही थी।

विज्ञापन
High voltage drama in sonbhadra girl climbed power grid tower uproar continued for hours
टॉवर पर चढ़ी किशोरी और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के सिद्धी गांव में रविवार की शाम परिजनों की डांट से नाराज होकर किशोरी पावर ग्रिड के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। करीब 40 फीट ऊंचाई चढ़ी किशोरी को नीचे उतारने के लिए पुलिस व परिजन देर शाम तक मशक्कत करते रहे। कोई टॉवर पर चढ़ता तो किशोरी के और ऊपर चढ़ जाती। इससे लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


सिद्धी गांव के कोलान बस्ती निवासी एक किशोरी (14) के पास से किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उलाहना मिलने पर घर वालों ने उसे डांट लगा दी। किशोरी को यह बात इतना नागवार लगी कि वह घर से निकल गई और कुछ दूर पर मौजूद पॉवर ग्रिड के टॉवर पर चढ़ने लगी।
विज्ञापन




आसपास के लोगों और परिजनों की नजर पड़ी तो वह दौड़कर उस ओर पहुंचे। किशोरी को आवाज लगाते हुए नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह ऊपर की ओर ही बढ़ती गई।

सूचना पाकर एसओ वंदना सिंह फोर्स के साथ पहुंची। आननफानन सूचना देकर ग्रिड से आपूर्ति बंद कराई गई। पुलिस ने भी किशोरी को नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत की, मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास किया तो किशोरी भी ऊपर की तरफ बढ़ने लगी। टॉवर पर पॉवर ग्रिड की लाइन गुजरी थी, जिससे लोग अनहोनी की आशंका में सहमे रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात तक किशोरी को उतारने की कोशिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed