फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heavy rain for one and a half hour, temperature dropped by five degrees in 24 hours

Sonebhadra News: डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश, 24 घंटे में पांच डिग्री गिरा तापमान

Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain for one and a half hour, temperature dropped by five degrees in 24 hours
जिले में बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। देर शाम करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 28.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.4 दर्ज किया गया था। रविवार तक बारिश जारी रहने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है।

15 दिनों तक लगातार भीषण गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग पिछले पांच दिनों से राहत महसूस कर रहे हैं। रविवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। रॉबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक, उत्तर मोहाल, चंडी तिराहा, नई बस्ती सहित कई मोहल्ले में सड़कों पर पानी लगने से क्षेत्रवासी परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार तक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई : शक्तिनगर। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed