फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   From village to city to sports fields, it is vibrant.

Sonebhadra News: गांव से लेकर शहर तक खेल मैदानों तक रौनक

Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
From village to city to sports fields, it is vibrant.
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन गांव से लेकर शहर तक उत्साह का माहौल रहा। क्वींस कॉलेज में खो-खो का शुभारंभ जोनल अधिकारी दशाश्वमेध संजय तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया। वॉलीबॉल में सिल्वर ग्रोव स्कूल ने क्वींस कॉलेज को 25-10, 25-15 से हरा दिया। जबकि खोखो में क्वींस कॉलेज ने बाजी मारी। कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटर कॉलेज में विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी ने कबड्डी, गोलाफेंक, लंबीकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रविंद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में विजेताओं का सम्मान हुआ। विकास खंड आराजी लाइन के खेलों का शुभारंभ जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल ने किया। गंगापुर इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने क्रिकेट शुरू कराया। कंपोजिट विद्यालय अर्दली बाजार में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता हुई। कछवा रोड, सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा गांव के धौरहिया स्थित राजीव गांधी खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पटेल ने किया। राजकीय हाई स्कूल ठटरा प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहा। कमलोदय गर्ल्स इंटर कॉलेज ठटरा, एसआरएस चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में भी प्रतियोगिता हुई। महामना मालवीय इंटर काॅलेज में बच्छाव जोन की प्रतियोगिता हुई। जयनारायण इंटर कॉलेज में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दौड़ शुरू कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed