फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   friend killed man and buried his dead body in Sonbhadra

Sonbhadra News: दोस्त निकला दुश्मन, पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर लाठी से हमला कर ली जान; जंगल में दफना दिया शव

Sat, 03 May 2025 09:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 May 2025 09:54 PM IST
सार

Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के ओबरा कोतवाली क्षेत्र के पनारी गांव के पलसो टोला में दोस्त ने ही एक शख्स की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने शव को जंगल में दफना दिया।

विज्ञापन
friend killed man and buried his dead body in Sonbhadra
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के ओबरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेणुकापार के ग्राम पंचायत पनारी के टोला पलसो में दोस्त ने ही एक व्यक्ति की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों ने साथ बैठ कर शराब पी। फिर नशे में ही दोनों के बीच विवाद हो गया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को दफना दिया। दो दिन बाद घटना की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
ओबरा नगर के पुराने थाने के समीप रहने वाला अनिल शुक्ला (50) नशे का आदी था। वह नशा करने अपने साथियों के साथ अक्सर पनारी जाया करता था और कई दिनों तक वहीं रुकता था। इसके लिए पनारी में ही गांव से बाहर गोविंद प्रजापति के खेत में पाही बना रखी थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तेज रफ्तार का कहर: बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत से मचा कोहराम; परिजनों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि गत एक मई को वह अपने साथी चोपन रोड निवासी संजय जायसवाल के साथ वहां गया था। शराब पीने के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अनिल ने संजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे चोट लगी तो बौखला कर संजय ने लाठी से अनिल के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे अनिल जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। उसने पानी की मांग की तो संजय ने पानी पिलाया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें; प्यार की हुई जीत: घर छोड़ गई लड़की प्रेमी के साथ पहुंची थाने, घंटों हुई पंचायत फिर रचाई शादी; पुलिस बनी साक्षी

घटना के बाद संजय ने पास के जंगल में ही अनिल की लाश को दफना दिया। शनिवार को इसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव को दी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। समाचार दिए जाने तक शव को निकाला नहीं जा सका था। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed