Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now big consumers will get their electricity bills through SMS.

Sonebhadra News: अब बड़े उपभोक्ताओं को मेसेज से मिलेगा बिजली बिल

Fri, 13 Nov 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now big consumers will get their electricity bills through SMS.
बिजली निगम ने भी डिजिटल की राह पकड़ ली है। बिल वितरण की व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब मोबाइल पर टेक्स्ट या वाट्सएप मैसेज के जरिए बिल भेजा जाएगा। पहले चरण में पांच किलोवाट या इससे अधिक क्षमता वाले घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनधारकों पर यह व्यवस्था लागू होगी। केवल 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही मैन्युअल तरीके से बिल उपलब्ध कराया जाएगा। शेष 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप और मोबाइल मेसेज के माध्यम से बिजली बिल भेजा जाएगा। बिजली निगम के इस फैसले से जिले के 400 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में पांच किलोवॉट या इससे अधिक क्षमता वाले कनेक्शनधारकों की संख्या करीब 220 है। वहीं, पिपरी डिवीजन के पिपरी सब डिवीजन में ऐसे लगभग 180 उपभोक्ता हैं। दोनों क्षेत्रों को मिलाकर इनकी संख्या 400 से अधिक बताई जा रही है। अब तक बिजली निगम की ओर से कर्मचारियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को मैन्युअल तरीके से बिल उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन शासन की ओर से जारी नए निर्देशों के बाद बिल वितरण की व्यवस्था को ऑनलाइन माध्यम की ओर बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत अधिकांश उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिये बिल भेजा जाएगा। सिर्फ 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही पहले की तरह मैन्युअल बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इं. ओपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता रॉबर्ट्सगंज डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी
शारदीय नवरात्र और दीपावली की तरह सूर्यापासना का महापर्व डाला छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी बिजली निगम की ओर से की गई है। रॉबर्ट्सगंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता इं.ओपी गुप्ता ने बताया कि पिछले माह अक्तूबर में 44 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई हुई थी। तापमान में गिरावट होने की वजह से त्योहारों पर बिजली की मांग में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। तापमान अनुकूल होने की वजह से दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति हुई। दीपोत्सव पर भी बिजली की मांग सामान्य ही रही। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व पर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी है। इसके लिए सभी सब डिवीजन को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed