{"_id":"6af74c86140252a9a40b1848","slug":"car-tipper-collides-both-vehicles-burn-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-156262-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कार-टिपर में टक्कर, दोनों वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कार-टिपर में टक्कर, दोनों वाहन जले
विज्ञापन
डाला में टीपर से टक्कऱ के बाद जली कार।
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर इंडियन बैंक के सामने शुक्रवार की सुबह कार और टिपर में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन युवक जख्मी हो गए। लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाल लिया। हादसे में दोनों वाहन जल गए। टिपर चालक भाग गया।
चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रॉबर्ट्सगंज से रेणुकूट की ओर जा रही कार की सड़क पार कर रहे टिपर से टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। बाजार निवासी लखराज, लल्लन और इलियास ने कार सवार हिमांशु सिंह (23), सत्यार्थ सिंह (18) और अविनाश सिंह (20) को बाहर निकाल लिया। तीनों युवक म्योरपुर के आश्रम मोड़ के निवासी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चोपन भेजा। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन जल चुके थे। कार सवार तीनों युवक सुरक्षित हैं।
कटिंग पर संकेतक और ब्रेकर की मांग
बाजारवासियों का कहना है कि इंडियन बैंक के सामने सड़क की कटिंग से नगर पंचायत कार्यालय, नई बस्ती समेत अन्य स्थानों के लिए दिन-रात आवागमन होता है। इसके बावजूद यहां न तो स्पीड ब्रेकर बनाया गया है और न ही संकेतक लगाए गए हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।