फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud case against three including MD of liquor company

शराब कंपनी के एमडी समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Wed, 19 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against three including MD of liquor company
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने आबकारी विभाग, पुलिस और जीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए शराब के मामले में एक कंपनी के प्रबंधक निदेशक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी, पुलिस और जीएसटी की संयुक्त टीम ने नवीन मंडी राबर्ट्सगंज में खड़े कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो उसमें अवैध शराब होने की पुष्टि हुई। चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। जिला आबकारी अधिकारी शैलेश सिंह ने बताया कि शराब लदे कंटेनर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कंटेनर में परनार्ड रिकार्ड इंडिया प्र्रा.लि. मोहाली पंजाब निर्मित विदेशी मदिरा इंपीरियल ब्लू और रायल स्टैग ब्रांड की 432 पेटियां (750 मिली की 39 पेटी, 375 मिली की 393 पेटी) बरामद हुई। सदर कोतवाली पुलिस ने डिस्टलरी परनार्ड रिकार्ड इंडिया प्रा.लि. मोहाली पंजाब के प्रबंध निदेशक, वाहन स्वामी, फरार वाहन चालक के विरूद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed