{"_id":"5bd4b145bdec2269a12fc33f","slug":"framework-for-development-work-in-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों की बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों की बनी रूपरेखा
sonbhadra
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला पंचायत के सभागार में शनिवार को जिपं अध्यक्ष अमरेश पटेल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पुर्नरीक्षित बजट वर्ष 2018-19 की स्वीकृति, जिलानिधि की स्वीकृति कार्य योजना पर विचार और राज्य वित्त योजनांतर्गत कराए गए टेंडर कार्यों का अनुमोदन किया गया। विकास कार्य कराने की रूपरेखा तैयार की गई। हालांकि किन्हींकारणवश सीडीओ, सांसद, सदर, घोरावल और दुद्धी विधायक बैठक में नहीं पहुंचे थे।
दोपहर बारह बजे से दो बजे तक बैठक की कार्यवाही चली। इसमें जिला पंचायत की दुकानों के किराया एवं प्रीमियम दर में वृद्धि कर सबलेटी को आवांटित किए जाने पर विचार विमर्श हुआ। जिले में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभासदों ने बारी-बारी से अपने क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत आदि कराने की बात कहीं। हिंदुआरी क्षेत्र के जिपं सदस्य विनोद मौर्य, चुर्क के मनोज सोनकर, कोटा के सुबाष पाल ने कहा कि सदस्यों द्वारा विकास कार्य कराने के लिए दिए जा रहे प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए कार्य कराया जाए, ताकि क्षेत्र का विकास हो सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि जिले में विकास कार्य कराने का निरंतर प्रयास जारी है। कार्य कराने में सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक शुरू होने की पूर्व शोक सभा कर मृत सभासद बीना सिंह और चोपन नगर पंचायत इम्तियाज अहमद को श्रद्धांजलि दी गई। ओबरा विधायक संजीव गोड़, सदर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, जिपं सदस्य राजकुमार संघर्षी, केदार यादव, जगदीश, बिमलेश, दुर्गावती आदि मौजूद रहे।