फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four and a half hundred teams will vaccinate 48 thousand people

साढ़े चार सौ टीमें लगाएंगी 48 हजार लोगों को टीका

Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four and a half hundred teams will vaccinate 48 thousand people
विधानसभा चुनावों से पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जोर-शोर से जुटा हुआ है। सोमवार को टीकाकरण का महाभियान चलेगा। इस दौरान साढ़े चार सौ टीमों के माध्यम से 48 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इस अभियान में ऐसे गांवों पर विशेष जोर दिया जाएगा, जहां टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत के करीब है। ऐसे प्रधानों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। महाभियान की सफलता के लिए रविवार को तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

देश सौ करोड़ टीका का जश्न मना रहा है तो जिले में भी टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने की कवायद जोरों पर है। कई गांवों ने 18-44 वर्ष की आयु में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा भी कर दिया है। अब अन्य गांवों को भी इस लक्ष्य से पूर्ण करने की तैयारी जारी है। इसके लिए सोमवार को महाअभियान चलाया जाएगा। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि दुद्धी, नगवां, चतरा और बभनी ब्लाकों में टीकाकरण के लिए 30-30 टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा अन्य चार बड़े ब्लाक म्योरपुर, चोपन, सदर और घोरावल में 80-90 टीमों को टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान में साढ़े चार सौ टीमें लगेंगी। प्रधानों की रुचि के अनुसार गांवों में विशेष कैंप लगाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। ऐसे प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। म्योरपुर: स्थानीय सीएचसी अंतर्गत 25 अक्तूबर को 91 स्थानों पर कैंप लगाकर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से अगले एक सप्ताह तक अधिकाधिक लोगों को टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी को टीकाकरण हो इस उद्देश्य से गांव-गांव में कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बरवां और जमगांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण
जिले की कई ग्राम पंचायतों ने टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है। वहां 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें घोरावल ब्लाक की बरावां और जमगांव ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन गांवों के प्रधान, एएनएम, आशा और अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को इसका प्रमाण पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति::
पहली डोज: 832807
दूसरी डोज: 213174
कुल टीकाकरण: 1045981
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed