फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ½ five quintals cannabis seized, one arrested

साढ़े पांच कुंतल गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 24 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
 ½ five quintals cannabis seized, one arrested
बभनी पुलिस ने रविवार को एक डीसीएम से साढ़े पांच कुंतल गांजा बरामद किया। वाहन सीज कर इलाहाबाद निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि सूचना मिली कि उड़ीसा से ट्रक में गांजा लाया जा रहा है। उसकी डिलीवरी जौनपुर जिले के रामपुर बाजार में होगी। एसपी ने सीओ पिपरी और एसओ बभनी को कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ और एसओ ने रविवार को इकदीरी तिराहे पर वाहनों की जांच शुरू की।
विज्ञापन


एक डीसीएम की तलाशी में18 बोरियों में करीब साढ़े पांच कुंतल गांजा बरामद किया। पकड़ा गया चालक सतीश प्रसाद चौरसिया ट्रांसपोर्ट नगर, मुंडेरा मंडी, थाना धूमनगंज इलाहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। एसपी के अनुसार आरोपी ने बताया है कि वह पूर्व में दो बार जौनपुर में गांजा पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बरामद गांजे की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई जा रही है। उनके मुताबिक पिछले तीन साल में बभनी थाना क्षेत्र में करीब आठ कुंतल गांजा पकड़ा जा चुका है। एसपी ने कहा कि जिले भर के थानाध्यक्षों को  गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।


 गौरतलब है कि उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से यूपी के  पूर्वांचल में गांजा की तस्करी हो रही है। तस्कर लग्जरी वाहन और ट्रकों को गांजा तस्करी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पूर्व में गांजा लदी स्कार्पियो, क्वालिस, मार्शल, टवेरा पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed