फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five people including a newborn were riding on the same bike

Sonbhadra News: एक ही बाइक पर नवजात समेत पांच लोग थे सवार, पिकअप की चपेट में आकर एक की मौत

Sat, 31 May 2025 10:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 31 May 2025 10:07 PM IST
सार

एक बाइक पर पांच लोगों की सवारी भारी पड़ गई। घोरावल क्षेत्र में विवाह के लिए खरीददारी करने गए युवक की मौत हो गई और बाकी अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Five people including a newborn were riding on the same bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव में शुक्रवार को पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं उसके पुत्र व पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में नवजात शिशु बाल-बाल बच गया। युवक विवाह समारोह में शामिल होने ससुराल आया था। जहां से वह खरीदारी करने घोरावल आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिकअप घोरावल ब्लॉक मुख्यालय खरूआंव की तरफ से घोरावल नगर की ओर जा रहा था और विपरीत दिशा मे बाइक सवार जा रहे थे। करमा थाना क्षेत्र के कसया कला निवासी रवि यादव (33) पुत्र राजबली अपनी पत्नी सीता (30) व पुत्र कार्तिक (5), एक नवजात शिशु (1 माह) तथा साली रीता (18) निवासी विमौरी के साथ बाइक पर सवार होकर घोरावल सामान खरीदने के लिए गए थे।
विज्ञापन


वहां से शाम के वक्त बाइक पर सवार होकर विमौरी जा रहे थे। बाइक सवार खुटहा से थोड़ा बढ़ने पर केवली के पास पहुंचे ही थे कि बाइक में पिकप ने धक्का मार दिया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इस दुर्घटना मे एम्बुलेंस से चारों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ रवि की हालत नाजुक बनी थी। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार कर रहे चिकित्सकों का अंदेशा है कि उसके पैर कई जगह से टूटे थे। उसकी पत्नी का भी हाथ फैक्चर हुआ। पुत्र कार्तिक के भी शरीर में फ्रैक्चर बताया गया। सभी को गंभीर चोट लगने के कारण तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रवि ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद में कोहराम मच गया।

विमौरी में रवि की ससुराल में शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए वह बीवी बच्चों के साथ पहुंचा था। ससुराल से वह पत्नी, बच्चों और साली के साथ घोरावल नगर में खरीदारी करने आया था, जहां से ससुराल लौटते समय हादसा हो गया।


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घटना में युवक की मौत हुई है। जबकि साली समेत परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed