{"_id":"6749c7b325d5540e2a053357","slug":"first-love-on-social-media-then-betrayal-matter-in-the-notice-of-police-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पहले सोशल मीडिया पर प्यार बाद में मिला धोखा, मामला पुलिस के संज्ञान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पहले सोशल मीडिया पर प्यार बाद में मिला धोखा, मामला पुलिस के संज्ञान में
Fri, 29 Nov 2024 07:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:25 PM IST
सार
सोनभद्र के बभनी में सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद कोलकाता से बभनी आई युवती के साथ तीन साल तक साथ रहने के बाद युवक का शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग मामले में पुलिस कर रही छानबीन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फेसबुक पर हुए प्यार के बाद घर छोड़कर कोलकाता से आई युवती ने बभनी निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवक उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
कोलकाता निवासी पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिए वह बभनी के महुआ दोहर निवासी दिनेश कुमार के संपर्क में आई। दोनों में प्रेम हो गया। युवक के कहने पर वह अपना घर छोड़कर बभनी चली आई। युवक उसे अपने साथ घर ले गया और उसे पत्नी की तरह रखने लगा।
विज्ञापन
इस बीच युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। शादी की बात पर वह टालता रहता था। वर्ष 2022 में युवक काम के लिए विदेश चला गया। दो साल बाद लौटा तो उसे परेशान करने लगा। सितंबर में जब युवती ने शादी कर पत्नी का अधिकार पाने की जिद की तो युवक उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
जबरन स्टांप पर दस्तखत कराकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसपी सहित महिला आयोग में की। एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक दिनेश कुमार के खिलाफ शारीरिक शोषण और मारपीट संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।